Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार ने नेपाल को दिया दस कैदी वाहन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत सरकार ने नेपाली को दस कैदी वाहन दिया है। भारतीय वाणिज्य महादूतावास वीरगंज के वाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा ने एक सादे समारोह में पर्सा के सी.डी.ओ.भोला दहाल को चाभी सुपुर्द किया।इस अवसर पर वाणिज्य महादूत श्री मीणा ने कहा कि नेपाल भारत का रिश्ता त्रेता युग से चला आ रहा है। भले ही दो राष्ट्र है लेकिन सभ्यता, संस्कृति समान है। नेपाल को भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पेयजल आदि में सहायता कर रही है।पर्सा के सीडीओ भोला दहाल ने सहायता के लिए कृतज्ञता जाहिर किया। इससे पहले भी नेपाल चुनाव के समय भी मार्च में 640एस.यू.भी.पिकअप तथा ट्रक उपहार स्वरूप प्रदान किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com