सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
काठमांडू, १७ – प्रहरी ने काठमांडू के जड़ीबुटी में गोली चलाई । प्रहरी ने एक व्यक्ति को नियंत्रण में लिया है । गोली जिला प्रहरी परिसर काठमांडू की टीम ने चलाई, और एक व्यक्ति को शनिवार गिरफ्तार कर लिया है । प्रहरी के अनुसार गणेश कार्की नाम के व्यक्ति को नियंत्रण में लेने के लिए प्रहरी ने गोली चलाई थी । प्रहरी ने जानकारी दी है कि वो काठमांडू के चपली का रहने वाला है ।
उस पर शनिवार के दिन चप्पल कारखाना में एक महिला का सोने का चैन छीनने का आरोप है । प्रहरी ने गोली चलाकर उसे नियंत्रण में लिया । प्रहरी ने जानकारी दी है कि उसे इलाज के लिए ट्रमा सेंटर ले जाया गया ।


