लामिछाने का भारत भ्रमण
काठमांडू, जेठ १८ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने आज भारत भ्रमण के लिए रवाना हो रहे हैं । रवि भारतीय जनता पार्टी के औपचारिक निमंत्रण पर भारत जा रहे हैं । अपने भारत भ्रमण के क्रम में वो राजनीतिक मुलाकातें तथा वहाँ के नेपालियों के साथ संवाद करेंगे । ये जानकारी रास्वपा ने दी है । रास्वपा ने जानकारी दी है कि रवि के साथ उनकी पत्नी निकिता पौडैल, सह महामंत्री विपिन आचार्य, विदेश विभाग प्रमुख दीपक बोहोरा और प्रदीप आचार्य भारत जा रहे हैं ।
भाजपा ने विश्वास जताया है कि रवि के इस भ्रमण से अन्तरपार्टी संबंध और सौहार्द पूर्ण होंगे ।


