Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री साह द्वारा दी गई अभिव्यक्ति राष्ट्रविरोधी है – झलनाथ खनाल

 

काठमांडू, जेठ १८ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह द्वारा दी गई अभिव्यक्ति राष्ट्रविरोधी है, उनका प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना उचित नहीं है । खनाल ने कहा कि प्रधानमंत्री साह ने राष्ट्रविरोधी अभिव्यक्ति दी है, ऐसे व्यक्ति का प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना उचित नहीं है ।
खानल ने कहा कि प्रधानमंत्री साह का यह कहना कि ’नेपाल ने भारत की भूमि पर अतिक्रमण किया है’ खतरनाक, बेहद गंभीर, दुखद, गलत और राष्ट्रविरोधी है । खनाल ने सामाजिक संजाल पर लिखा है है कि ‘उनहोंने किस तथ्य, किस प्रमाण और कौन से दस्तावेज के आधार पर इस तरह की खतरनाक अभिव्यक्ति दी है ?’ उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री के ‘उक्त अभिव्यक्ति से देश के भीतर और बाहर रहे तीन करोड़ नेपाली जनता की देशभक्तिपूर्ण भावना पर कुठाराघात हुआ है । उन्होंने लिखा कि राष्ट्रविरोधी अभिव्यक्ति देने वाले ऐसे व्यक्ति का देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना उचित नहीं है ।’उन्होंने मांग की है कि इस तरह की अभिव्यक्ति को संसद की रिकॉर्ड से हटाया जाए ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय दलित आयोग द्वारा लेख रचना की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com