Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

 
काठमाडौँ

राजेशमान सिंह, फाईल तस्वीर

अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने  वीरगन्ज महानगरपालिका के नगर मेयर राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज किया है।

अख्तियार के अनुसार, मेयर सिंह ने किसी अन्य की बेटी को अपनी बेटी बताकर झूठे विवरण के आधार पर नागरिकता दिलाने में सहयोग किया।

आयोग ने मेयर सिंह को मुख्य आरोपित के समान सजा देने की मांग की है।

इसके अलावा नागरिकता लेने वाली की मां रीता भट्टराई, तत्कालीन वडा सचिव भिखारी राय, तत्कालीन वडाध्यक्ष तुफैल अख्तर ठकुराई तथा जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी षडकुमार पोखरेल को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

यह भी पढें   नवविवाहिता मिथिलानी आज कर रही हैं मधुश्रावणी पर्व का समापन

साथ ही गलत प्रतिवेदन तैयार करने के आरोप में गृह मन्त्रालय के कर्मचारी पुष्कर राना और परशुराम पोखरेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

अख्तियार ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com