Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इरान तैयार,ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति पेजिस्कियन ने किए हस्ताक्षर

 

काठमांडू, आषाढ़ ४ – अमेरिका और इरान के बीच युद्ध अंत के लिए प्रारम्भिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं । बुधवार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति मशुद पेजिस्कियन ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है । दोनों ने डिजिटल माध्यम से इस सम्झौतें पर हस्ताक्षर किए है । ट्रम्प अभी जी–७ राष्ट्रों के सम्मेलन के लिए फ्रांस में हैं । अन्तर्राष्ट्रीय समाचार संस्था रोयटर्स ने लिखा है कि पैलेस ऑफ वर्साय में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल के साथ रात्रीभोज से कुछ ही समय पहले ट्रम्प ने समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
वर्साय दरबार में ही प्रथम विश्वयुद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए संधी पर हस्ताक्षर किए गए थे । ट्रम्प और पेजेस्कियन ने युद्ध को तत्काल समाप्त कर विश्व के ही महत्त्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को तत्काल ही खोलने के लिए एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए । यह खबर अमेरिकी ऑनलाइन एक्सियस ने भी लिखा है । ट्रम्प ने स्वयं भी समझौते पर हस्ताक्षर करने की पुष्टि की है ।
हस्ताक्षर के तुरंत बाद कुछ सहमतियों पर तत्काल ही कार्यान्वयन किए जाने का भी दाबा किया गया है । इससे पहले समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार स्विट्जरलैंड में करने की तैयारी थी । लेकिन दोनों ही पक्षों के बीच प्रक्रिया को जल्द ही आगे बढ़ाकर शुक्रवार से पहले ही स्ट्रेट ऑफ हर्मुज खोलने के विषय पर विमर्श किया गया । कूटनीतिक स्रोत के अनुसार दोनों पक्ष स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पुनः खोलन को सहमत हो गए । इसीलिए समय से पहले ही समझौते पर कार्यान्वयन करने का प्रयास हुआ है । एक वीडियों द्वारा ट्रम्प ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि ‘मैं आप लोगों को बता सकता हूँ कि यह इतना सरल नहीं था ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *