Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप – रोनाल्डो के शानदार दो गोल, पुर्तगाल की ५–० से जीत

 

काठमांडू, आषाढ़ १० – कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कीर्तिमानी गोल के कारण पुर्तगाल ने उज्वेकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की है ।
समूह चरण के दूसरे खेल में उज्वेकिस्तान के विरुद्ध पुर्तगाल ने ५–० से जीत हासिल की । पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने दो, नुनो मेंडिज और राफेल निओल ने एक एक गोल किए । उज्वेकिस्तान के अब्दुलोभ खुसानोव ने आत्मघाति गोल से पुर्तगाल को ५–० से जीत मिली ।
आज खेल के पहले हाफ के छठें मिनेट में ही रोनाल्डो ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया और गोल की जिससे पुर्तगाल ने बढ़त हासिल कर ली ।
जोआओ कैंसलो के क्रस पास का सदुपयोग करते हुए उन्होंने गेंद को नेट में डाल दिया । खेल के १६ वें मिनट में नुनो मेंडेस ने गोल करते टीम को बढ़त दिलाई । ३९ वँे मिनट में ब्रुनो फर्नाडीस के पास को रोनाल्डो ने गोल में परिणत कर दिया । ८७ वेँ मिनट में राफेल ने गोल किया था ।
पहले हाफ के २८ वें मिनट में उज्वेकिस्तान के अब्दुलाह अब्दुलेभ ने गेंद को नेट में डाल दिया । लेकिन उससे पहले फाउल के वीएआर के माध्यम से प्रमाणित होने के बाद उक्त गोल को मान्यता मिली ।
समूह चरण के पहले खेल में गोल करने से रोनाल्डो चूक गए थे लेकिन आज रोनाल्डो ने उज्वेकिस्तान के विरुद्ध के खेल में कीर्तिमान ही कीर्तिमान बनाया है । रोनाल्डो २००६ से लेकर अभी तक के सभी ६ संस्करणों में गोल दागने वाले खिलाड़ी बने हैं ।
आज के इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने तालिका में चार अंक जोड़ लिए हैं । पहला खेल पुर्तगाल और डीआर कंगो के बीच बराबरी पर रुकी । पुर्तगाल को केवल एक अंक ही मिलें । आज के इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने तीन अंक हासिल किए हैं ।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *