उप सभापति की भूमिका के कारण मैं अधिक जिम्मेदारी महसूस कर रही हूँ – गौतम
काठमांडू,आषाढ़ १५ – कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री समेत रहे रास्वपा उपसभापति सोबिता गौतम ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उससे वो और अधिक जिम्मेदारी महसूस कर रही है । रविवार की शाम सामाजिक संजाल द्वारा पार्टी के पहले महाधिवेशन से मिली जिम्मेदारी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद जो उन्हें मिला है उससे वो अधिक जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि महाधिवेशन के क्रम में हुई भेटघाट, संवाद और लोकतांत्रिक अभ्यास अत्यंत प्रेरणादायी और महत्त्वपूर्ण थीं ।
उन्होंने कहा कि ‘पार्टी के उपसभापति की जिम्मेदारी प्राप्त करने के बाद और ज्यादा जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व महसूस कर रही हैं । उन्होंने कहा कि ‘पार्टी के मूल्य, सिद्धान्त और उद्देश्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने और पार्टी की एकता, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और जनता के प्रति प्रतिबद्धता की संरक्षण और प्रबद्र्धन में ईमानदारीपूर्वक समर्पित रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती हूँ ।’
उन्होंने कहा कि आज से ही मैं पूर्ण रुप में मंत्रालय के काम के प्रति समर्पित हूँ और कहा कि उनपर जिन्होंने विश्वास किया है उन सभी को मैं धन्यवाद देती हूँ ।

