Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रिपरिषद् बैठक के ८ निर्णय सार्वजनिक

 

काठमांडू, आषाढ़ २४ – मंत्रिपरिषद् बैठक के ८ निर्णय सार्वजनिक किए गए हैं । सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद् बैठक में ये ८ निर्णय सार्वजनिक किए गए हैं ।
बैठक में यह निर्णय किया गया है कि काठमांडू उपत्यका विकास प्राधिकरण के विकास आयुक्त पद पर सुरज शाक्य को नियुक्त किया जाएगा ।
मंत्री पोखरेल ने बताया कि बैठक में गेटा अस्पताल को कैलाली के शहीद दशरथ चन्द स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के शिक्षण अस्पताल के रूप में संचालन करने की स्वीकृति प्रदान करना ,विदेशी शैक्षिक कार्यक्रम (संचालन और नियमन) नियमावली, २०८३ स्वीकृत करना ,शैक्षिक परामर्श, भाषा शिक्षण तथा तैयारी कक्षा (संचालन और व्यवस्थापन) नियमावली, २०८३ स्वीकृत करने का निर्णय भी लिया गया है ।
मंत्री पोखरेल ने बताया कि बैठक में कारागार नियमावली,२०८३,मानव अधिकार संबंधी छठीं राष्ट्रीय कार्ययोजना (२०८३-०८४–२०८७-८८), और भ्रष्टाचार के विरूद्ध दूसरी राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (२०८२ । ८३–२०८७ । ८८) को भी स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है ।
प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय के सचिव गोविन्द बहादुर कार्की को नेपाल सरकार के मुख्य सचिव पद में नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *