विवेक मंडल की अवस्था चिंताजनक
काठमांडू, आषाढ़ २८ – सर्लाही के गोडैता नगरपालिका में आत्मदाह का प्रयास करने वाले विवेक मंडल की अवस्था चिंताजनक है । शुक्रवार को उन्हें हेलीकॉप्टर से काठमांडू लाया गया था । चिकित्सकों ने बताया है कि उनकी अवस्था चिंताजनक है । उन्हें शुक्रवार की शाम साढेÞ ७ बजे कीर्तिपुर के बर्न अस्पताल में लाया गया । मंडल को आईसीयू में रखा गया है । मंडल का शरीर ८५ प्रतिशत जल गया है । २५ वर्षीय विवेक ने शुक्रवार को स्वयं ही पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया था । उन्होंने अपने घर से लगभग २ सौ मिटर दूर जाकर शरीर में आग लगा लिया ।
गुरुवार को ही त्रिपुरेश्वर में मुगु के गणेश नेपाली ने भी आत्मदाह का प्रयास किया था । उनका शुक्रवार को वीर अस्पताल में इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया था । इसी तरह शनिवार बुद्धनगर में भी एक व्यक्ति ने आत्मदाह किया है ।

