Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तत्काल ३ प्रतिशत कर लागू नहीं करने का सरकार द्वारा निर्णय

 

काठमांडू, सावन ५ – सरकार ने निजी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर ३ प्रतिशत कर लगाने के प्रस्ताव को लागू नहीं करने का निर्णय लिया है । प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) ने सामाजिक संजाल के माध्यम से उक्त जानकारी दी । उन्होंने बताया कि अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के साथ हुए परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि तत्काल के लिए शिक्षा समता शुल्क और स्वास्थ्य समता शुल्क कार्यान्वयन नहीं किए जाएंगे ।
उन्होंने समता शुल्क कार्यान्वयन करने से आम नागरिकों पर और अधिक आर्थिक भार बोझ पड़ेगा तथा जनता में निराशा की अवस्था आएगी । इस अवस्था को देखते हुए यह कर नहीं लागू किए जाने का निर्णय लिया है ।
प्रधानमंत्री शाह ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सरकार जनता के विश्वासों और अपेक्षाओं से बनी जनमुखी सरकार है, इसलिए नागरिकों के हितों को केन्द्र में रखकर ही निर्णय लिए जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘निजी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में लगाए गए ३ प्रतिशत समता कर अभी लगाने से आम नागरिकों को परेशानी आएगी । इसलिए माननीय अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के साथ परामर्श के बाद अभी के लेल शिक्षा समता शुल्क और स्वास्थ्य समता शुल्क लागू नहीं करने का निर्णय किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com