पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि
काठमांडू, सावन १७ – पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि की गई है । नेपाल आयल निगम ने पेट्रोल, डीजल और हवाई इंधन के मूल्यों में वृद्धि की है । ये मृल्य वृद्धि आज रात आज रात १२ बजे से लागू होगी । निगम के अनुसार पेट्रोल में प्रति लीटर ३ रूपये , डीजल और किरासन तेल में २ रूपये और हवाई इंधन में प्रति लीटर २० रूपये के दर से मूल्यवृद्धि हुई है ।
इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के मूल्य काठमांडू, पोखरा और दिपायल में २ सौ रुपये, सुर्खेत र दाङ में १ सौ ९९ रुपये तय किए गए हैं । इसी तरह, चारआली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगञ्ज, भलवारी, धनगढी और वीरगंज में १ सौ ९७ रुपये ५० पैसा हो गया है ।
निगम ने जानकारी दी है कि एलपी गैस के मूल्य को यथावत् रखा गया है ।



