Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कप्तानगंज घटना में घायल एक और व्यक्ति की मृत्यु

 

काठमांडू, सावन १९ – सुनसरी के कप्तानगंज घटना में घायल एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । प्रहरी के अनुसार इलाज के ही क्रम में उनकी मृत्यु हुई है । काठमांडू प्रहरी प्रमुख एसएसपी दिलीप घिमिरे के अनुसार इलाज के ही क्रम में रविन्द्र मेहता की मृत्यु हुई है । त्रिवि शिक्षण अस्पताल में इलाज के दौरान मेहता की मृत्यु हुई है ।
हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षों के बीच हुए झड़प में प्रहरी द्वारा चलाए गई गोली से उसी स्थान के दो युवाओं की मृत्यु  पहले ही हो चुकी है । कप्तानगंज घटना में मेहता के साथ ही मृत्यू होने वालों की संख्या अब तीन पहुँच गई है । इसी तरह एक और युवा की सिरहा में प्रहरी की ही गोली लगकर मृत्यु हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com