नेपाल ऑयल निगम के कार्यकारी निर्देशक नागेन्द्र साह नियुक्त
काठमांडू, सावन २१ – नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड के कार्यकारी निर्देशक में नागेन्द्र साह को नियुक्त किया गया है । बुधवार हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक से साह को निगम के कार्यकारी निर्देशक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है । साह ने निमित्त कार्यकारी निर्देशक के रुप में काम किया था । साह नेपाल ऑयल निगम से ही सेवा निवृत्त हुए थे ।
साह की नियुक्ति के साथ ही अब वे निगम का नेतृत्व संभालेंगे । नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थो के आयात, भण्डारण, वितरण तथा आपूर्ति व्यवस्थापन की जिम्मेदारी निभाने वाले नेपाल आयल निगम के नेतृत्व में उनकी इस नियुक्ति को महत्त्वपूर्ण रूप में देखा जा रहा है ।


