Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला धराया, अवैध वसूली का आरोप

 


माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र)। सीमावर्ती शहर जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी एवं अवैध वसूली करने के आरोप में एक युवक को एसएसबी ने सूचना के आधार पर धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सुपौल जिले के बलुआ निवासी नुर आलम है जिसे एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर यह भी आरोपी है कि वह खुद को एसएसबी जवान बताकर लोगों को डराने-धमकाने और पैसे वसूलने कार्य भी करता था ।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर नकली एसएसबी बन कर मो. नौशाद से तीन हजार रुपये अवैध रूप से लिए थे। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह ठगी किए जाने की बात सामने आ रही है । पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जानकारी एसएसबी को मिली जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। एसएसबी ने
आरोपी को जोगबनी थाना के हवाले कर दिया जहां पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी बताई जा रही है कि आरोपी अपने मोबाइल में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर को अपने फोन में डीएम और एसपी के नाम से सेव कर थे। अनुमान है कि वह इन नामों का इस्तेमाल लोगों पर रौब जमाने और अपना प्रभाव दिखाने के लिए करता होगा।
वही एसएसबी 56 वी बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी एक व्यक्ति खुद एसएसबी का जवान बता रहा है उसकी गतिविधि संदिग्ध है जिस पर उसे पकड़ कर अग्रिम कारवाई हेतु जोगबनी थाना के हवाले कर दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com