कोई भी सहज रास्ते से राजनीतिक उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता – महन्थ ठाकुर
काठमांडू, सावन २३ – लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि राजनीति सहज रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकती । शनिवार काठमांडू में आयोजित अग्रगामी मोर्चा घोषणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महन्थ ठाकुर जे कहा कि सत्ता और नेतृत्व में पहुँचने के लिए राजनीति में अनेक तरह की गतिविधियां होती है । उन्होंने कहा कि कोई भी सहज रास्ते से राजनीतिक उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता ।
ठाकुर ने कहा कि ‘राजनीति में कोई भी सहज और सरल रास्तें को चुनकर आगे नहीं बढ़ करता ।’ उन्होंने राजनीति को लेकर कहा कि – राजनीति ‘डर्टी गेम’है । ‘राजनीति अपने आप में एक गंदा खेल है । सत्ता पाने के लिए टेढ़े–मेढ़े रास्तों से गुजरना पड़ा है, चुनौतियों और कठिनाईयों का सामना करते हुए सत्ता और नेतृत्व तक पहुँचा जाता है । यह बहुत ही कठिन मार्ग है ।


