Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

 

काठमांडू, सावन २५ – बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि बारिश के साथ ही देश के कुछ जिलों में आज (सावन २५) आकस्मिक बाढ़ आने का खतरा है । महाशाखा ने बताया है कि कुछ छोटी बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है ।
आज झापा, मोरङ, इलाम, पाँचथर, तेह्रथुम, धनकुटा, भोजपुर, ताप्लेजुङ, संखुवासभा, सिन्धुपाल्चोक, काठमांडू , भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रेपलाञ्चोक, मकवानपुर, गोरखा, लमजुङ, कास्की, तनहुँ, स्याङ्जा, पर्वत, बागलुङ, म्याग्दी, गुल्मी, अर्घाखाँची, प्युठान, रुकुम पूर्व, रुकुम पश्चिम, रोल्पा, जाजरकोट, सल्यान, दैलेख, सुर्खेत, बर्दिया, कैलाली, बझाङ, दार्चुला, बैतडी और आसपास के जिलों से होकर बहने वाली छोटी –छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने का पूर्वानुमान है । महाशाखा ने बताया है कि इन जिलों में आकस्मिक बाढ़ का मध्यम जोखिम रहने की संभावना है । कुछ बड़ी नदियों में भी जल स्तर बढ़ने की संभावना है ।
महाशाखा ने कहा है कि “आज सुबह के मापन अनुसार कोसी, नारायणी, वाग्मती, कर्णाली, महाकाली और इनके सहायक नदियों तथा कन्काई, कमला, बबई, पूर्वी राप्ती और पश्चिम राप्ती नदी के बहाव सतर्कता तह से नीचे हैं । ”

यह भी पढें   कोशा’ — प्रेम, त्याग और मनुष्य के भीतर चलती उस अनंत यात्रा की कथा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com