रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी के बंधन में बंधे
१२ अगस्त
काठमांडू, सावन २७ – फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर तथा मॉडल–इंफ्लुएसर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है । इस जोड़ी ने पुर्तगाल में एक नागरिक समारोह में शादी की । रोनाल्डो ने अनो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है । पुर्तगाल मीडिया के अनुसार इस जोड़ी ने अगस्त ११ में लिस्बन नजदीक ही के समुद्री किनार के शहर कास्काइस में शादी की है । इस विशेष अवसर में उनके पाँचों बच्चें भी उपस्थित थे ।
रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के ३० मिनट में ही ३० लाख से ज्यादा लाइक हुए हंै । रोनाल्डो और जॉर्जिना १० वर्षो से साथ हैं । उनकी पहली मुलाकात मैंड्रिड के गुच्ची स्टोर में हुई थी जहाँ जॉर्जिना काम कर रही थी । उस समय रोनाल्डो प्रसिद्ध स्पेनी क्लब रियल मैंड्रिड से फुटबॉल खेल रहे थे । इस जोड़ी ने गत वर्ष अगस्त ११ को अपने इंगेजमेंट की घोषणा की थी ।
जॉर्जिना ने अपने इंगेजमेंट की अंगूठी की तस्वीर शेयर की थी और स्पेनिश भाषा में लिखा था कि – जीवन भर रोनाल्डो के साथ रहने को तैयार हूँ ।

