यदि रास्वपा परिणाम नहीं दे सकी, तो एक और ‘भाद्र २३’ जैसी स्थिति आ सकती है – सभापति लामिछाने
काठमांडू, सावन २७ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने ने कहा है कि रास्वपा यदि परिणाम नहीं दे सकी तो एक और ‘भाद्र २३’ जैसी स्थिति आ सकती है । रास्वपा ने अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पर्यटन बोर्ड के हॉल में हुए कार्यक्रम को संबोधन करते उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी हमें दी है यदि उस जिम्मेदारी को पूरा नहीं करते हैं तो यह धारणा बन सकती है कि युवाओं से राजनीति संभव नहीं है ।
‘गत वर्ष के भाद्र २१, २२ गते तक तो सबकुछ ठीक ही था । दो तिहाई की सरकार थी । दो शक्तिशाली पार्टियां सरकार में थी । कौन छु सकता था ? लेकिन २३ भाद्र तो आया न ओवरनाइट ।’ उन्होंने कहा कि – यदि हम इस धारणा को अपने काम से तोड़ नहीं सकें तो एक बार फिर हम उसी स्थिति में पहुँच जाएंगे । उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश हमने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई तो कुछ वर्ष के बाद यह धारणा बनेगी कि युवाओं में सिर्फ इच्छा करने से नहीं होगा, या फिर यह धारणा बनेगी कि जिनके पास अनुभव नहीं है उनसे राजनीति संभव नहीं है । और उसका सबसे ज्याद असर हमपर पड़ेगा , जिसने यह परिवर्तन संभव करवाया है ।


