Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार श्रेष्ठ को तुरंत रिहा किया जाए –राप्रपा प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ

 

काठमांडू, सावन २७ – पत्रकार किशोर श्रेष्ठ की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने अपना विरोध जताया है । पार्टी का कहना है कि इस घटना से प्रेस के प्रति सरकार की कमजोर प्रतिबद्धता झलकती है ।
राप्रपा के प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ ने कहा कि केवल समाचार लिखने के आधार पर किसी पत्रकार को गिरफ्तार कर लेना, यह गंभीर चिंता का विषय है और उन्होंने उनकी रिहाई की मांग की है । उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि “समाचार से जुड़े मामलों में शिकायत और जांच के लिए प्रेस काउन्सिल नेपाल जैसे निकाय यहाँ मौजूद हैं । ऐसे में सीधे प्रहरी प्रशासन का हस्तक्षेप कराना उचित नहीं है और इससे सरकार के इरादे पर सवाल उठते हैं ।”
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा, “राज्य के सभी तंत्रों का मनोबल कमजोर करके सरकार आखिर क्या हासिल करना चाहती है? स्वतंत्र प्रेस को निर्बाध रूप से काम करने दिया जाए, जहां नियमन जरूरी है वहीं से नियमन हो, और पत्रकार श्रेष्ठ को तुरंत रिहा किया जाए।”

यह भी पढें   अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com