Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्यूठान में ४ लोगों के शव बरामद

 

काठमांडू, सावन २८ – प्यूठान के स्वर्गद्वारी नगरपालिकाका के विभिन्न स्थानों माडी और लुङ्ग्री नदी किनारें आज चार लोगों के शव बरामद हुए हैं । जिला प्रहरी कार्यालय प्यूठान के प्रमुख प्रहरी नायब उपरीक्षक नरहरि अधिकारी ने जानकारी दी है कि शवों की पहचान अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ।
उनके अनुसार स्वर्गद्वारी नगरपालिका–९ जुडापाटा स्थित माडी नदी किनारे लगभग करिब १२–१३ वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है । इसी तरह, स्वर्गद्वारी–३ किमिचौर स्थित माडी नदी किनारे एक पुरुष का शव बरामद हुआ है जिसका कमर से ऊपर का ही भाग है ।
स्वर्गद्वारी–४ गोठीबाङ में भी एक महिला का शव बरामद हुआ है । आज सुबह लगभग ९ः३० बजे स्वर्गद्वारी–५ सरोजा स्थित लुङ्ग्री नदी किनारे में बिना सिर और बाया पैर की अवस्था में महिला का शव बरामद किया गया है ।
स्थानीय द्वारा शवों के मिलने की जानकारी के बाद इलाका प्रहरी कार्यालय भिङ्ग्री से प्रहरी नायब निरीक्षक हस्ते घर्तीमगर के कमांड में सात लोग, प्रहरी चौकी लामाचौर से प्रहरी सहायक निरीक्षक शिवलाल पौडेल के कमांड में चार और इलाका प्रहरी कार्यालय बिजुवार से प्रहरी निरीक्षक महेश्वरी विष्ट की कमांड में १० लोगों की टीम घटनास्थल में भेज दिए गए हैं । प्रहरी ने बताया कि घटना के बारे में जाँच चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com