Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घर में फंदे से लटके मिले पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर

 

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में वार्ड नंबर 5 के हताताला पाड़ा स्थित अपने घर पर बने पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला. रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी. वे राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे थे.
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रामपुरहाट से 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार गए थे. सूत्रों ने बताया कि रामपुरहाट में बनर्जी के आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक बनर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com