गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । स्वामी तुलसीदास जी 696 वीं जयंती तुलसी स्मारक जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नौ दिवसीय रामायण नवाह आयोजित किया गया था जिसे पुर्णाहुति की गयी। साधु संत तथा विद्वानों द्वारा तुलसीदास जी के जीवन दर्शन पर व्याखान आयोजित किया गया। तीन बजे रथ पर तुलसीदास जी की प्रतिमा को सुसज्जित कर बाजा गाथा के साथ रामानदीय बैष्णव संघ के अध्यक्ष तथा जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों साधु संत, महंत तथा आम श्रद्धालुओं की सहभागिता थी। तदुपरांत वृहद भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमें साधु संतों के अलावा अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। तुलसीदास जी की जयंती अग्नि कुंड, बिहार कुंड, झूलन कुंज सहित अन्य मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया।


