Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

 

बिमल सरार्फ, रक्सौल, 22 अगस्त 2026 । काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे भव्य हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से सक्रिय बनाना तथा उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

समारोह में महिलाओं के लिए चार रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, बैलून बैंगल्स, मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

यह भी पढें   बड़े होते मकान, छोटे होते रिश्ते ...!! : बिमल सरार्फ

मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा देवी ने प्रथम, रामकली देवी ने द्वितीय तथा तोता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय एवं नीलू देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

बैलून बैंगल्स प्रतियोगिता में रिंकू देवी ने प्रथम, पुनीता देवी ने द्वितीय तथा आशमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय एवं अफसाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

इस अवसर पर पार्वती तिवारी ने कहा कि काली सेना का उद्देश्य महिलाओं को केवल सामाजिक रूप से संगठित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक, सक्रिय एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

हरियाली सावन मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com