Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धवलशम्शेर राणा ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर बताया ‘फलदायी’

 

काठमांडू।

जय नेपाल पार्टी के अध्यक्ष धवलशम्शेर राणा ने नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह से मुलाकात की है।

राणा ने बताया कि शनिवार को हिमानी ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह से भेंट की। रविवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसे “फलदायी” बताया।

हालांकि, राणा ने यह नहीं बताया कि मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

गौरतलब है कि राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) से अलग होने के बाद धवलशम्शेर राणा ने जय नेपाल पार्टी का गठन किया है। जय नेपाल पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे में संवैधानिक राजतंत्र की बहाली सहित अन्य मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com