Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन शाह को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

 

काठमांडू, भाद्र १० – सामाजिक संजाल के माध्यम से प्रधानमंत्री बालेन शाह को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक को प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है । धमकी देने वाला युवक झापा के भद्रपुर–९ का निवासी २३ वर्षीय पुस्कर दहाल है । यह युवक कीर्तिपुर में रह रहा था । युवक को काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने गिरफ्तार किया है । कीर्तिपुर नया बाजार से गिरफ्तार, इस व्यक्ति को अनुसंधान तथा कारवाई के लिए साइबर ब्यूरो भोटाहिटी भेजा जा चुका है । उसने इंस्टाग्राम में एक स्टेटस पोष्ट किया था जिसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री शाह को भाद्र २३ में जान से मार दूँगा । उसने अपने पोष्ट में प्रहरी को टैग किया था । अपने स्टेटस में उसने प्रहरी को भी गाली दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com