Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरोप–प्रत्यारोप से ऊपर उठकर सहकार्य करें – चीनी दूतावास

 

काठमांडू, भाद्र ११ – नेपाल–चीन सीमावर्ती रसुवागढी–केरुङ के क्षेत्रों मेंं बुधबार (भाद्र १०)के विनाशकारी बाढ़ तथा भूस्खलन को लेकर काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने अपनी धारणा सार्वजनिक की है । अपनी धारणा सार्वजनिक करते हुए दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि कुछ भ्रामक समाचार फैलाए जा रहे हैं । दूतावास का कहना है कि आरोप–प्रत्यारोप से ऊपर उठकर अभी द्विपक्षीय सहकार्य पर हमें जोड़ देना चाहिए । चीन ने कहा है कि यह समाचार बिल्कुल गलत है कि चीनी भूभाग में बने भौगर्भिक बाँध के टूटने से नेपाल में बहुत भारी क्षति हुई है । उन्होंने कहा कि इस तरह के समाचार आ रहे हैं कि चीन ने पूर्व सूचना नहीं दी, ये बहुत गलत आरोप है । चीनी दूतावास का कहना है कि यह प्राकृतिक विपद है इसके कारण नेपाल और चीन के दोनों क्षेत्रों में अति भारी मात्रा में मानवीय क्षति हुई है । इसके साथ ही बहुत से लोग भी लापता हैं ।
दूतावास द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में विपद् के इस कठीन परिस्थिति में हमें आरोप–प्रत्यारोप की ओर नहीं लगकर समाधान की ओर जाएं । दूतावास ने इस बात का उल्लेख किया है कि आपसी सहकार्य से ही मानव की जीवनरक्षा की जा सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com