एशियन लेदर फैमिली के अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में की आर्थिक मदद
माला मिश्रा विराटनगर जोगबनी( सीमा क्षेत्र ) ।
रसेुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों की राहत, उद्धार तथा पुनःस्थापना के लिए एशियन लेदर फैमिली ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में रु. 2 लाख 52 हजार की सहयोग राशि जमा की है।
एशियन लेदर फैमिली के अध्यक्ष तथा समाजसेवी हसन अंसारी के नेतृत्व में उक्त सहयोग राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में प्रदान की गई। सहयोग अभियान में उनके पुत्रों तथा कंपनी के संचालकों आबिद अली, जावेद हसन, अफताब अंसारी और जाकिर हसन की भी सक्रिय भागीदारी रही।
प्राकृतिक आपदा के कारण पीड़ित बने नागरिकों के दुख में साथ देने के उद्देश्य से सहयोग राशि प्रदान की गई, अध्यक्ष अंसारी ने बताया। एशियन लेदर फैमिली ने इससे पहले भी देश में आने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं तथा मानवीय संकट के समय निरंतर सहयोग करते हुए आया है।



