जनकपुरधाम के झूलन कुंज में धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के अग्नि कुण्ड क्षेत्र स्थित झूलन कुंज में धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव। इस झूला उत्सव में नेपाल तथा भारत के सैकड़ों भक्त ने भाग लिया। श्रावण तृतीया को भगवान राम तथा सीता को गृह गृह से बाहर सुसज्जित पालना पर स्थापित किया गया। फिर रेशम की धागा सेपालना को झूलाया जाता हैंशाम के समय से मध्य रात्रि तक कीर्तन भजन का दौर रहता है। राम, सीता, राधे, कृष्ण से जुड़ी झूला की गीत विभिन्न गाय को द्वारा गाया जाता हैं।
झूलन कुंज के महंत श्री राम प्रिया शरण जी महाराज ने जानकारी दी हैं। करीब दो सौ साल से इस मठ में झूला महोत्सव आयोजित किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार अग्नि कुंड के यह क्षेत्र उपवन था। जहाँ मठ हैं वहां श्रावण मास में सीता अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती थी। इसलिए इस मठ का नाम झूलन कुंज पड़ा। झूलन कुंज के अलावा जनकपुरधाम के जानकी मंदिर, राम मन्दिर, सुंदर सदन, बिहार कुंड, श्रृगार सदन सहित सभीमठ मंदिरों में धूमधाम से झूला उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी मठ मंदिरों में वृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया था।

