देश के विभिन्न राजमार्ग बंद
काठमांडू, भाद्र १५ – बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के विभिन्न राजमार्ग आज भी बंद हैं । पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत बेनिघाट रोराङ गाँवपालिका–७ कृष्णभिर में सड़क भूस्खलन में बह जाने कारण कल से ही पृथ्वीराजमार्ग पूर्ण रूप से बंद है । त्रिशूली नदी के कटान के कारण सड़क धस गई है जिसकी वजह से लोगों को पैदल चलना की भी मनाहीं है । इसी तरह धादिङ के गजुरी गाँवपालिका–२ स्थित परेवाभिर में भी बाढ़ के कारण सड़क का नीचला भाग धस जाने के कारण यातायात पूर्ण रुप से बंद है ।
इसी तरह मुगु से गमगढ़ी आने वाली सड़क भी अविरल बारिश के कारण बंद है । इसके साथ ही ओखलढुङ्गा स्थित सिद्धिचरण लोकमार्ग अन्तर्गत के मानेभञ्ज्याङ गाँवपालिका वडा नम्बर ६ और ७ को जोड़ने वाली सड़क भी बंद है । लमजुङ के मस्र्याङ्दी गाँवपालिका–४ श्रीचौर स्थित बेँशीसहर मनाङ सड़क भी पूर्ण रुप से बंद होने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।


