Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

 

काठमांडू।

नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बने आपातकालीन हालात में खोज एवं बचाव अभियान में सहयोग के लिए दक्षिण कोरिया 44 सदस्यीय आपातकालीन राहत दल नेपाल भेज रहा है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, नेपाल सरकार के अनुरोध पर यह टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खोज और राहत कार्य में मदद के लिए भेजी जा रही है।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

विदेश मंत्रालय और अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियों के अधिकारियों से बनी यह टीम मंगलवार को ही सैन्य परिवहन विमान के जरिए नेपाल के लिए रवाना होगी। यह दल नेपाल में लगभग 10 दिनों तक राहत, खोज और बचाव कार्य में सहयोग करेगा।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ में एक जलविद्युत परियोजना में कार्यरत 9 दक्षिण कोरियाई कर्मचारी लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए दक्षिण कोरिया पहले ही एक त्वरित प्रतिक्रिया (रैपिड रिस्पॉन्स) टीम नेपाल भेज चुका है।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

हालांकि शुरुआती चरण में नेपाली सेना द्वारा प्रभावित क्षेत्र में उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण उस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई थी। कोरियाई मीडिया के मुताबिक, आवश्यक अनुमति मिलने के बाद टीम ने शनिवार से संदिग्ध स्थानों पर हवाई खोज अभियान शुरू कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com