चीन ने केरुङ सड़क मार्ग खोला
काठमांडू, भाद्र १७ – चीन ने रसुवागढ़ी से जुड़ी केरुङ नाका जाने वाले स्थलमार्ग को बुधवार की सुबह १० बजे से पूर्ण रूप से पुनः संचालन में लाया है । चीनी संचार माध्यमों ने जानकारी दी है कि इस उद्धारकर्मी, राहत सामग्री, उपकरण तथा भारी मेशीनें सड़क के माध्यम से आपदा के मुख्य प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँच सकते हैं ताकि व्यापक उद्धार कार्य संचालन किया जा सकें । सड़क खुलाने का काम, आपद से मुख्य प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँच चुका है । वहाँ भिन्न विधियों के समन्वय के माध्यम से खोज तथा उद्धार कार्य का काम चल रहा है ।
सीसीटीभी के अनुसार सड़क का आखिरी हिस्सा, जो पानी के कारण बंद हो गया था, उसे अस्थायी रूप में पुनः सञ्चालन में लाया गया है, जिससे अब भारी मशीनें भी आवत जावत कर सकती है ।
केरुङ नाका के मुख्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ करने के लिए भारी मशीनों का इस्तमाल करते हुए चलाए जा रहे ऑपरेशन उस मुख्य जगह के पास पहुँच गए हैं जहाँ चीनी पक्ष की केरुङ नाका भवन है ।

