Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूस्खलन के कारण त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध

 

काठमांडू, भाद्र २५ – भूस्खलन के कारण त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध है । धादिङ प्रहरी ने जानकारी दी है कि बीति रात ९ बजे धादिङ के थाक्रे गाँवपालिका–७ सोप्याङखोला में भूस्खलन के कारण काठमाडौं–हेटौंडा जाने वाले त्रिभुवन राजपथ दोनों तरफ से आवजत जावत को पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है । प्रहरी के अनुसार निरंतर भूस्खलन होने के कारण उसे हटाने में समस्या हो रही है । आज (गुरुवार ) सुबह से ही ४ उपकरणों के प्रयोग से भूस्खलन को हटाने का काम तल रहा है । कृष्णभीर में बाढ़ के कारण सड़कें धस गई हैं जिससे पृथ्वीराजमार्ग पूरी तरह से बंद है । पृथ्वीराजमार्ग बंद होने के बाद काठमांडू प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले वाहन हेटौंडा–काठमांडू को जोड़ने वाले वैकल्पिक राजमार्गो का प्रयोग कर रहे हैं । जिसके कारण हेटौंडा–काठमांडू के तीनों रुटों में वाहनों की भारी जाम है ।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com