Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

 

पवन साह, वीरगंज, भाद्र २६ । हरितालिका तीज के अवसर पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३२५ एस के अंतर्गत वीरगंज में खाद्यान्न एवं स्वच्छता संबंधी सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वीरगंज स्थित बिरता कारागार में महिलाओं को लक्षित करते हुए खाद्यान्न सामग्री के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में वीरगंज महानगरपालिका वडा नम्बर ४ के अध्यक्ष जगतप्रसाद कानु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने तीज के अवसर पर महिलाओं को लक्षित कर आयोजित इस सामाजिक एवं सेवामूलक कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक एवं मानवीय पहल बताया।

यह भी पढें   भोटेकोशी–त्रिशूली बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान फिलहाल स्थगित

कार्यक्रम में लायन रोशन गुप्ता, लायन डी.एन. अग्रवाल, सुशील चाचान, बिनोद खंडेलवाल, वीरगंज कारागार के सुरक्षा प्रमुख प्रदीप जायसवाल, गजेन्द्र राउत तथा वीरगंज कारागार के जेलर प्रमुख सुनिल चौरसिया सहित अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।

लायंस क्लब ऑफ वीरगंज मिलेनियम एमजेएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र साह तथा लायंस क्लब ऑफ वीरगंज सेंट्रल की अध्यक्ष मिनाक्षी गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित की गई। आयोजकों के अनुसार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से कारागार में रह रही महिलाओं को सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढें   संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित

कार्यक्रम में संयोजक सुमन श्रेष्ठ, के.एम. अंसारी सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम ने पर्व-त्योहार को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सामाजिक सेवा एवं मानवीय सहयोग से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वितरित सामग्री एवं आयोजन का सम्पूर्ण खर्च लायन लालबहादुर थिङकी छोरी, जो अस्ट्रेलिया में रह रही इनु थिङले व्यहोरेकी थिइन्। कार्यक्रम का संचालन लालबहादुर थिङ ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com