Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री शाह तथा नेपाल में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत मेगन बोल्डिन बीच मुलाकात

 


काठमांडू, भाद्र ३१ – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह और नेपाल में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत मेगन बोल्डिन के बीच मुलाकात हुई है । सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में आज (बुधवार) शिष्टाचार मुलाकात हुई है । इस मुलाकात के क्रम में प्रधानमंत्री शाह आपदा के इस कठिन परिस्थिति में नेपाल प्रति अमेरिकी सरकार ने जो अपनी ऐक्यबद्धता जताई है उस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है । इस मुलाकात के क्रम में प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि आपदा से नेपाली और विदेशी, दोनों ही नागरिक प्रभावित हुए हैं । उन्होंने कहा कि यह घटना जलवायु परिवर्तन के नतीजे के तौर पर हुई है । प्रधानमंत्री शाह ने जलवायु जन्य आपदाओं के जोखिम को न्यूनीकरण करने तथा इसके प्रभावों से निपटने के लिए विश्वव्यापी सहकार्य और सामूहिक प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया ।
मुलाकात के दौरान, कार्यवाहक राजदूत बोल्डिन ने रसुवा में बाढ़ से हुई जान–माल की हानि पर दुख जताया और पीडि़त परिवारों तथा प्रभावित समुदायों के प्रति संवेदना व्यक्त की । उन्होंने इस मुश्किल समय में नेपाल सरकार और नेपाली लोगों के साथ अमेरिकी सरकार की ऐक्यबद्धता पर जोर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com