महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें – सभापति थापा
काठमांडू, आश्विन २ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने ‘लौहपुरुष’ गणेशमान सिंह की २९वें स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन व्यक्त करते उनके त्याग, साहस, निष्ठा और लोकतांत्रिक आदर्शो को पार्टी के संगठन और व्यवहार में पुनःस्थापित करना चाहिए । सामाजिक संजाल के माध्यम एक संदेश जारी करते हुए थापा ने कहा कि कांग्रेस अभी अपने १५वें महाधिवेशन की यात्रा में है । उन्होंने आग्रह किया है कि महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें ।
थापा ने कहा कि महाधिवेशन को गणेशमान सिंह जैसे अग्रज नेताओं द्वारा दिखाए गए त्याग, साहस और लोकतांत्रिक आदर्शो को आत्मसात् करने के अवसर के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए ।
उन्होंने यह भी कहा है कि ‘समय बदल गया है, चुनौतियां बदल गर्इं हैं । लेकिन लोकतंत्र के प्रति की निष्ठा, जनताप्रति का उत्तरदायित्व और कठिन समय में सही पक्ष में खड़े होने का साहस और ज्यादा बढ़ी है ।’ उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के विश्वासों और समय की माग अनुसार कांग्रेस को एक सशक्त, जनमुखी और लोकतांत्रिक बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिए ।


