Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस चालक दावा लामा की मृत्यु

 

काठमांडू, आश्विन ६ – काठमांडू के त्रिपुरेश्वर में सोमवार बस में आग लगने से घायल हुए बस चालक दावा लामा की मृत्यु हो गई । बस चालक की कीर्तिपुर अस्पताल (बर्न अस्पताल)मेंइलाज किया जा रहा था जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । यह जानकारी अस्पताल के बर्न प्लास्टिक सर्जन शंकरमान राई ने दी है । बस चालक की सोमवार की रात को ही मृत्यु हो गई थी ।
सोमवार दिन के साढ़े १२ बजे त्रिपुरेश्वर से कालीमाटी की ओर जा रही बस स्टेंड पर खड़ी रिद्धिसिद्धि यातायात बा.५ ख ४२७४ नंबर की बस में आग लग गई । बस में चालक के अलावे कोई भी यात्री नहीं थे । घटना की शुरुआती जांच से पता चला है कि बस चालक ने स्वयं ही बस में आग लगाई थी । घटना से पहले ट्रैफिक पुलिस के साथ उसका झगड़ा हुआ था। आग लगने से बस का चालक काभ्रे के पनौती के २५ वर्षीय दावा लामा गंभीर रुप से घायल हुए थे । उक्त घटना की जाँच के लिए एक छानबीन समिति गठन की गई है ।

यह भी पढें   घटते संसाधन, टूटते रिश्ते और बढ़ता असंतोष—क्या यही विकास है ? : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com