Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धादिंग में भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग दोतरफा बंद, लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

 

काठमांडू, 11 असोज।

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण धादिंग जिले के कृष्णभिर और तिङग्राङखानी क्षेत्र में भूस्खलन होने से पृथ्वी राजमार्ग दोनों ओर से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

धादिंग के बेनीघाट रोराङ गाँवपालिका–7 स्थित कृष्णभिर और बेनीघाट रोराङ गाँवपालिका–10 के तिङग्राङखानी में पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी सड़क पर गिरने से यातायात ठप हो गया है।

बेनीघाट रोराङ गाँवपालिका–7 के अध्यक्ष कुमार बस्नेत के अनुसार लगातार बारिश के कारण कृष्णभिर में भूस्खलन अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि नए ट्रैक निर्माण के दौरान प्लास्टिक से ढके हिस्से से बारिश के कारण लगातार कीचड़ और मलबा सड़क पर गिर रहा है।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

उन्होंने कहा, “बारिश की वजह से कीचड़ और मलबे के साथ लगातार पहिरो (भूस्खलन) हो रहा है। सड़क पूरी तरह बंद है और फिलहाल वाहनों का संचालन संभव नहीं है।”

धादिंग पुलिस के अनुसार राजमार्ग के अन्य कई स्थानों पर भी छोटे-छोटे भूस्खलन हुए हैं। उन इलाकों में सड़क को एकतरफा तरीके से संचालित किया जा रहा है। डीएसपी प्रकाश दाहाल ने बताया कि सड़क साफ करने का काम जारी है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्य में बाधा डाल रही है।

यह भी पढें   जलवायु न्याय के लिए हिमालयी और द्वीपीय देशों की साझेदारी जरूरी — विदेश मंत्री शिशिर खनाल

प्रशासन ने यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक पृथ्वी राजमार्ग पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com