कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में
काठमांडू, आश्विन २३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा महाधिवेशन के मतदान स्थल (राष्ट्रीय सभा गृह) पहुँच गए हैं । पार्टी के १५वें महाधिवेशन के तहत नए नेतृत्व के चयन के लिए फिलहाल मतदान जारी है । मतदान के लिए खुलामंच और राष्ट्रीय सभा गृह में व्यवस्था की गई है । मतदान आज सुबह ७ बजे से ही शुरू होने वाला था लेकिन यह समय से शुरु नहीं हो पाया । मतदान लगभग पौने ९ बजे ही शुरू हो सका । सभापति पद के उम्मीदवार गगन थापा भी मतदान स्थल पहुँच गए हैं ।


