Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किटों के आयात, बिक्री और वितरण पर नेपाल ने रोक लगाया

 

भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किट को लेकर नेपाल ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के बनाए इन बिस्किटों के आयात, बिक्री और वितरण पर नेपाल ने रोक लगा दी है. यह फैसला भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद लिया गया है. नेपाल के अधिकारियों ने बिस्किटों को तय गुणवत्ता मानकों से नीचे बताते हुए बाजार से इनकी खेप वापस मंगाने के निर्देश भी दिए हैं. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (FTQCD) ने सोमवार को जारी नोटिस में इस पाबंदी की जानकारी दी. विभाग ने कहा कि यह कदम लोगों की सेहत की सुरक्षा और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है.
क्या आरोप लगे?
इस पूरे मामले में भारत की खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई अहम है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक FSSAI ने सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ जांच के बाद कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. FSSAI के मुताबिक, कंपनी के परिसर में निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर खामियां मिलीं. नियामक ने यह भी आरोप लगाया कि प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में मवेशियों के चारे में इस्तेमाल होने वाली ब्रान यानी चोकर का उपयोग किया गया. इसके अलावा भी कई गंभीर उल्लंघन सामने आने की बात कही गई है.
नेपाल ने क्यों लगाया बैन?
भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद नेपाल के खाद्य विभाग ने प्रियागोल्ड बिस्किटों पर रोक लगाने का फैसला किया. यह निर्णय विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण की पहल पर हुई आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में लिया गया. नेपाल के विभाग ने बिस्किटों को घटिया गुणवत्ता वाला यानी तय मानकों के अनुरूप नहीं माना. इसके बाद इनके आयात के साथ-साथ बिक्री और वितरण पर भी रोक लगा दी गई.
इस फैसले का सीधा असर उन कारोबारियों पर पड़ सकता है जो नेपाल में इन बिस्किटों का आयात या बिक्री करते हैं. विभाग ने संबंधित एजेंसियों, व्यापारियों और ग्राहकों से कहा है कि वे प्रियागोल्ड बिस्किटों को आयात न करें और बाजार में इनकी बिक्री तथा वितरण बंद कराएं. नेपाल के खाद्य विभाग ने अधिकृत आयातकों और खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि बाजार में प्रियागोल्ड बिस्किटों का जो भी स्टॉक बचा हुआ है, उसे तुरंत वापस मंगाया जाए.

यह भी पढें   सीजेपी आंदोलन: विदेशी फंडिंग के आरोप और भारत की स्थिरता का सवाल :श्वेता दीप्ति

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com