नेपाल प्रहरी के ६० प्रहरी अधीक्षकों (एसपी) का तबादला
काठमांडू, मंसिर ९ : नेपाल प्रहरी के ६० प्रहरी अधीक्षकों (एसपी) का तबादला किया गया है । नवनियुक्त आईजीपी मनोज केसी ने मंगलवार को ६० एसपी के तबादले संबंधी निर्णय लिया । प्रहरी प्रधान कार्लालय ने बताया है कि पूर्व में प्रकाशित प्रहरी अधीक्षकों की संभावित तबादला सूची के अनुसार, जनपद प्रहरी समूह के एसपी का तबादला किया गया है । तबादला सूची के अनुसार, कुमार विक्रम थापा को बारा भेजा गया है ।
इसी तरह दिलीप कुमार गिरी को मोरंग, धर्मराज भंडारी को उदयपुर, नरेश राज सुवेदी को तनहुँ, नवराज मल्ल को बाँके, निरंजन दत्त भट्ट को सिंधुपालचोक और निर्मल बुढाथोकी को पूर्वी नवलपरासी भेजा गया है ।
इसी तरह पर्सा में पहले काज (प्रतिनियुक्ति) पर भेजे गए पवन कुमार भट्टराई और सुनसरी में पुष्पराज मल्ल का पदस्थापन किया गया है। वहीं, बाल नरसिंह राणा को बर्दिया भेजा गया है । भरत लामा को धादिंग, मोहन बहादुर खाण को कास्की और यादव ढकाल को कैलाली में तैनात किया गया है । प्रहरी मुख्यालय द्वारा सार्वजनिक किए गए निर्णय में बताया गया है कि रबिन श्रेष्ठ को पाल्पा, रुकेश तंडुकार को भक्तपुर और रूपक खड्का को सप्तरी भेजा गया है । इसके साथ ही, दांग में श्यामु अर्याल को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

