Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश का अधिकार सुनिश्चित ना होने तक मधेश आन्दोलन जारी : फोरम नेपाल की चेतावनी

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, कात्र्तिक २१

देश के हरेक प्राकृतिक तथा अन्य स्रोत में मधेशियों को न्यायोचित अधिकार होने का संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रिय सदस्य शहसराम यादव ने मांग किया है । मधेश के अधिकार सुनिश्चित ना होने तक मधेश आन्दोलन जारी रहने की उन्होंने चेतावनी दी है । मधेशी कर्मचारीयों के बीच में हुए मधेश आन्दोलन के समीक्षा तथा शुभकामना कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ये बात जताई है मधेश में इतने लम्बे समय से आन्दोलन जारी होते हुऐ भी सरकार बेखबर है उन्होंने बताया । वर्तमान सरकार देश में ज्यादा समय तक न टिकने का दावी समेत किया है ।

kapilvastu nagarpalika 2

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल कपिलवस्तु के आयोजना में हुए दीपावली तथा छठ पर्व के शुभकामना तथा मधेशी बुद्धिजीवी कर्मचारीयों के बीच में आन्दोलन के समीक्षा तथा सुझाव कार्यक्रम में ५० लोग मधेशी बुद्धिजीवि कर्मचारी की सहभागिता थी । फोरम नेपाल के जिला उपाध्यक्ष सन्दिप पाण्डेय की अध्यक्षता केन्द्रिय सदस्य शहसराम यादव के प्रमुख अतिथ्य में हुए कार्यक्रम का सञ्चालन जिला सचिव शैलेन्द्र यादव ने किया था । आन्दोलन की समीक्षा तथा शुभकामना कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे फोरम नेपाल के बरिष्ठ नेता रसिद खाँन ने स्पष्ट किया था । मधेश आन्दोलन की समीक्षा तथा शुभकामना कार्यक्रम में बोलने वाले मधेशी बुद्धिजीवी कर्मचारी वक्ताओँ ने अधिकार के लिए जारीे मधेश के शान्तिपूर्ण आन्दोलन मे पूर्ण समर्थन रहने की प्रतिबद्धता सहित अधिकार के लिए आन्दोलन अधिक सशक्त बनाने की मांग समेत किया था । कार्यक्रम में शिक्षक , वकील ,निजामति कर्मचारी , पत्रकार , तथा अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी संघ संस्था में कार्यरत कर्मचारी बुद्धिजीवी नागरिक की सहभागिता थी । कार्यक्रम कपिलवस्तु नगरपालिका के हाल मे सम्पन्न हुआ हैे ।

कार्यक्रम को समापन करते हए कार्यक्रम के अध्यक्ष संन्दिप पाण्डेय ने मधेशी कर्मचारी तथा बुद्धिजीवी मधेशवादी को संरक्षक के रुप मे लिए जाने की जानकारी कराई

 

तरकारी बीज वितरण तथा एक दिवसिय अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न ।।

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु

कात्र्तिक २१

आज हरनामपुर गाविस में रहा ओ.वि.सी हरनामपुर ने तरकारी का बीज वितरण किया है । ओवीसी हरनामपुर के अध्यक्ष मोहम्मद रजा मुसालमान की अध्यक्षता में हुवा कार्यक्रम मे हरनामपुर गाविस अन्तरगत के ५५ किसानों को बीज वितरण किया गया है । किसानों को तरकारी खेती तर्फ अग्रसार करने के लिए ये कार्यक्रम किया गया था । कार्यक्रम में हरनामपुर गाविस के पिछडा वर्ग के किसानोँ को वितरण किया गया अध्यक्ष मुसलमान ने बताया है । इस से पहले भी ओविसि ऐसे कार्यक्रम करता आ रहा था । और अब भी निरन्तरता देते हुए आगे जाने का सुझाव सहित ऐसे कार्य से आम किसान मे तरकारी खेती करने की आदत बनेगी कहा । हरनामपुर गाविस के स्थानीय अहमद गुलाम ने बताया । कार्यक्रम मे कब तक कौन तरीके से खेती की जाती है और अब कैसे तरकारी खेती करें इस बात पे बृहत छलफल हुआ था । कार्यक्रम में बोलते हुए ओविसी अध्यक्ष मोहम्मद रजा मुसलमान ने हमलोग का बीज वितरण करने का मुख्य उद्देश्य आम किसानोँ का तरकारी खेती तर्फ अग्रसर कराना है तरकारी खेती का विकास करना मुख्य उद्देश्य है कहा । हरनामपुर गाविस के अर्थिक सहयोग तथा ओवीसी हरनामपुर के अयोजना में सम्पन्न कार्यक्रम श्री राष्ट्रीय प्रवि हरनामपुर मे सम्पन्न हुवा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.