Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर तनाव ग्रस्त रहा, मधेशी मोर्चा के बिरोध के कारण कांग्रेस का जुलुश स्थगित

 

कैलास दास.जनकपुर, अगहन १४ । मधेश आन्दोलन के समर्थन में नेपाली काँग्रेस धनुषा ने पुर्व निर्धारित कार्यक्रम सोमवार स्थगित किया है ।

yyyyyyyy
मधेश आन्दोलन का जायज माँग संविधान में सम्बोधन होना चाहिए दवाव के लिए सोमवार जनकपुुर मे जुलुस प्रदर्शन करने वाला था, लेकिन संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा सहित का मोर्चा का विरोध का कारण स्थगित करना पडा है ।

मोर्चा कार्याकर्ता का अनुसार नेपाली काँग्रेस ने ताली बजाकर संविधान को स्वागत किया था आज का विरोध मधेश आन्दोलन के मथ्थर करने का साजिस है । मधेश का ५० सपुत शहादत देने के वावजूद भी नेपाली काँग्रेस एक बार भी विरोध नही जताया लेकिन जब मोर्चा का लडाई आरपार का होने वाला है तो मधेश आन्दोलन को भ्रमित करने की यह साजिस है मोर्चा का धनुषा संयोजक परमेश्वर साह ने बताया है ।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले: विराटनगर–जनकपुर और लुंबिनी–पोखरा आमने-सामने

काँग्रेस का कार्यक्रम अवरोध करने के लिए सोमवार दिन भर जनकपुर तनाव ग्रस्त रहा है ।

इधर नेपाली काँग्रेस ने पार्टी कार्यालय मे पत्रकार सम्मेलन कर अपना कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी दी है । काँग्रेस का धनुषा अध्यक्ष रामसरोज यादव का अनुसार मधेश का जायज माँग सम्बोधन के लिए नेपाली काँग्रेस विरोध सभा करने वाला था । लेकिन इससे जनकपुर मे और ज्यादा द्वन्द होने की सम्भवना को मध्य नजर राखते हुए विरोध कार्यक्रम स्थगित किया गया जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

yyyy1
इधर आक्रोशित मोर्चा का नेता तथा कार्यकर्ता ने नेपाली काँग्रेस का दो नेता को मार पिट भी किया है । पार्टी कार्यालय से निकलने वक्त कार्यकर्ता को मारपिट किया गया नेपाली काँग्रेस का धनुषा सचिव कोमलकान्त झा ने जानकारी दी है ।

मोर्चा नेता तथा कार्यकर्तागण काँग्रेस का कार्यक्रम स्थगित होने पर लाठी जुलुस भी प्रदर्शन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com