Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाके जिला में भ्रष्टाचार बिरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस

 

नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, मंसीर १४ गते ।
भ्रष्टाचार बिरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाके जिला में सप्ताह व्यापी रुप में मनाने के लियें मंसीर ११ गते को बास ने निर्णय किया है ।
हरेक बर्ष ९ डिसम्बर को बिश्वव्यापी रुप में मनाने वाला दिवस को इस वर्ष बाके जिला में भब्यता के साथ मनाने की निर्णय लिया गया है ।

1

दिवस को भब्यता के साथ मनाने के लियें बास ने अन्य निकाय के साथ सहकार्य तथा समन्वय को आगे बढाया है जिस अन्तरगत दिवस को मनाने के सम्बन्ध में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग सम्पर्क कार्यालय कोहलपुर के पदाधीकारियों के साथ अन्तरक्रियात्मक छलफल किया है । बास केन्द्रीय कार्यालय नेपालगन्ज में हुआ छलफल कार्यक्रम में बोलते हुयें अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग सम्पर्क कार्यालय कोहलपुर के नारायण दत्त उपाध्याय ने भ्रष्टाचार समाज को आगे आने नही दे रहा है बताया ।
उन्होंने मुलुक को सदाचारयुक्त बनाने में सभी लोगों की सहकार्य आवश्यक रही है बताया । उन्होंने कहा सभी लोग मिलकर भ्रष्टाचार बिरुद्ध की दिवस को भब्यता के साथ मनाने के लियें जोड दिया । कार्यक्रम में बोलते हुयें बास के सल्लाहकार रुद प्रसाद तिमिल्सिना ने भ्रष्टाचार सामाजिक संस्कार की उत्पादन है बताया । भ्रष्टाचार बिरुद्ध की अन्तराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार बिरुद्ध सडक नाटक, अन्तक्रिया, रेिडयो अन्तरक्रिया, भ्रष्टाचार बिरुद्ध निबन्ध प्रतियोगिता, मैत्रीपूर्ण फूटबल, हेल्पडेस्क लगायत की कार्यक्रम करने की कार्यक्रम रहा है । 2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com