Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती सरकार गठन में राप्रपा शामिल नहीं होगी

 

काठमांडू, सावन २२ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के बागमती प्रदेश संसदीय दल ने प्रदेश सरकार गठन की दौड में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है । राप्रपा बागमती प्रदेश संसदीय दल के नेता उद्धव थापा की अध्यक्षता में गुरुवार की देर रात हुई संसदीय दल की बैठक ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में प्रदेश सरकार के सत्ता समीकरण में होने वाले गणितीय दौड़ में शामिल नहीं होने का निर्णय किया है ।
बैठक ने राप्रपा की केंद्रीय कार्यसम्पादन समिति के निर्णय और निर्देश के अनुसार बागमती प्रदेश सरकार में शामिल न होने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया । राप्रपा द्वारा सरकार गठन के लिए बनने वाले सत्ता समीकरण में शामिल न होने की स्पष्टता के साथ ही बागमती प्रदेश में सरकार गठन के लिए दलों के बीच का अंकगणित और ज्यादा पेचिंदा हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com