Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रलोपा से अलग हुए राम कार्की

 

काठमांडू, सावन २२ – प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी (प्रलोपा) के नेता राम कार्की पार्टी से अलग हो गए हैं । प्रलोपा के औपचारिक रूप में विभाजन होने के बाद कार्की ने पार्टी से अलग होने की घोषणा कर दी है । शुक्रवार सामाजिक संजाल फेसबुक के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी कि वे शुरु से ही पार्टी के किसी भी कार्यकारी पद में नहीं रहे हैं । उन्होंने ‘माक्र्सिस्ट स्कूल ऑफ प्राक्सिस’ से अनुबन्धित रहने की प्रतिबद्धता जताई है ।
कार्की ने लिखा है कि ‘मैं शुरु से ही किसी भी कार्यकारी पद में नहीं था । अभी हाल ही में युवाओं के पहल में निर्माणाधीन वैचारिक पाठशाला ‘माक्र्सिस्ट स्कूल ऑफ प्राक्सिस’ में अनुबन्धित रहने की प्रतिबद्धता जाािहर कर चुका हूँ इसलिए मैं इसी पाठशाला और इसके आसपास ही रहकर काम करने में सीमित रहूँगा । प्रलोपा में रहते हुए साथियों ने जो सहयोग किया है मैं हमेशा याद रखूँगा । बुधवार प्रलोपा तथा नयाँ शक्ति समूह की सहमति से मैं पार्टी से अलग हुआ था । गत फागुन के प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन के पहले कार्की नेकपा माओवादी केन्द्र से अलग हो गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com