Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

 

काठमांडू, सावन २२ – सोमवार को सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार सोने की कीमत में ८ सौ रुपये प्रति तोला और चाँदी की कीमत में ३५ रुपये प्रति तोला की वृद्धि हुई है । महासंघ ने आज के लिए सोने की कीमत प्रति तोला २ लाख ८४ हजार रुपये तय की है । इससे पहले सोना २ लाख ८३ हजार २ सौ रुपये थी । गत सोमवार सोने की कीमत २ लाख ८८ हजार ५ सौ रुपये थी ।

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

इसी तरह चाँदी के मूल्य में भी वृद्धि हुई है । इससे पहले चाँदी की कीमत४ हजार ३१५ रुपये थी, ३५ रुपये बढ़ने के साथ ही अब चाँदी की कीमत ४ हजार ३५० रुपये हो गई है । गत सोमवार चाँदी की कीमत ४ हजार ४४५ रुपये थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com