नेपाली कांग्रेस के असंतुष्ट पक्ष की बैठक शुरु
काठमांडू, सावन २२ – नेपाली कांग्रेस के असंतुष्ट पक्ष का केन्द्रीय समिति बैठक शुरु हो गया है । चुनदेवी में स्थित सम्पर्क कार्यालय में बैठक शुरु होने की जानकारी प्रचार प्रसार समिति संयोजक मीन विश्वकर्मा ने दी है । सर्वोच्च अदालत द्वारा कांग्रेस के आधिकारिकता विवाद को लेकर पुनरवलोकन की अनुमति दी । इस अनुमति के साथ ही उत्साहित उक्त पक्ष ने सावन २९ गते को होने वाली राष्ट्रीय बैठक पर चर्चा करने की योजना की घोषणा की है । उक्त पक्ष ने आज पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया है ।
नेता विश्वकर्मा ने कहा कि “पत्रकार सम्मेलन में पूर्व सभापति देउवा की नेपाल वापसी, राष्ट्रीय सम्मेलन और सर्वोच्च के द्वारा पुनरवलोकन की अनुमति आदि के विषयों पर चर्चा करेंगे ।”

