Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं अगस्त क्रांति के पावन अवसर पर होगा संगीतमय सामूहिक गायन समारोह

 

रक्सौल। राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त (रविवार) को भव्य संगीतमय सामूहिक “वन्दे मातरम्” गायन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से पोस्ट ऑफिस रोड स्थित नटराज सेवा संगम कार्यालय, श्रीराम जानकी मंदिर परिसर, रक्सौल में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” की गौरवशाली विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराना तथा राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। सामूहिक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर भारत माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

समारोह में श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका व्यास जूही राज के सहयोग से संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं संगीत गुरु संजय कुमार दास, संगीत शिक्षक, जिला स्कूल, मोतिहारी के संयोजन एवं संगीत निर्देशन में सामूहिक गायन को विशेष स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रगीत के अमर रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह राष्ट्रगीत देशभक्ति का प्रबल प्रेरणास्रोत बना था और आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान एवं समर्पण की भावना का संचार करता है।

यह भी पढें   संसदीय सुनवाई समिति की बैठक में नेपाली भाषा में बोलने का दिया गया निर्देश

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के सभी सदस्य, नटराज सेवा संगम के पदाधिकारी एवं सदस्य, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएँ तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक सहभागी बनेंगे। परिषद का प्रयास है कि राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर जनभागीदारी के साथ अविस्मरणीय बने।

शाखा के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांगीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव के प्रति सामूहिक आस्था एवं समर्पण की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढें   विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

इस आशय की जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com