Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में महन्थ ठाकुर की उपस्थिति में अधिकार के लिए नाटक मञ्चन,

 

मिनाप ने नाटक मञ्चन कर अधिकार माँगा
नाटक देखने मोर्चा का संयोजक ठाकुर भी पहुँचे
कैलास दास,जनकपुर, अगहन १५ ।

natak-4मिथिला नाट्य कला परिषद जनकपुर ने मधेश आन्दोलन के समर्थन में मंगलवार रामानन्द चौक पर नाटक मञ्चन किया है ।
मधेश आन्दोलन में खसवादी शासक द्वारा मधेशी जनता उपर किया गया दमन, शोषण और अत्याचार को जोडकर ‘अधिकारक बिगुल’ नामक नामाकरण कर नाटक प्रदर्शन किया है ।
नाटक ने सर्वप्रथम दर्शको को भावुक और बाद मे उत्तेजक बनाया था ।
खसवादी के मधेशप्रति का विभेद, राजनीतिक रणनीति और अगामी षड्यन्त्र कैसा होगा अनुमान कर दर्शाते हुए मधेशी का अधिकार माँगा गया है ।
शुरु में नाटक ने उपस्थित दर्शको को भावविभोर किया था । उसके बाद अधिकार के लिए लडने वाला सन्देश आने पर दर्शको ने ताली बजाकर नाटक को स्वागत किया था ।
सडक नाटक अवलोकन के लिए तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी का केन्द्रिय अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, उपाध्यक्ष बृषेशचन्द्र लाल, डा. विजय कुमार सिंह सहित का नेतागण उपस्थित थे । इसका अतिरिक्त जिला स्तर का नेता भी सहभागी थे । natak-3दर्शको से खचाखच भरा नाटक का नाटक मञ्चन सुनिल मिश्र, मदन ठाकुर, प्रमेश झा, रामनारायण ठाकुर, गंगाकान्त झा, अनिता रानी मण्डल, अनिलचन्द्र झा, विष्णुकान्त मिश्र, संदिप साह, सुरेन्द्र राय, धिरज ठाकुर सहित का कलाकारो किया था ।natak-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.